बेटी मालती को एस्कॉट पहनाते नजर आए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, शेयर की क्यूट family pic

6/23/2023 2:42:18 PM

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से हैंडल करती हैं। एक्ट्रेस दिन रात काम में बिजी होने के बावजूद भी अपनी फैमिली के लिए समय निकाल लेतीं हैं।

प्रियंका अक्सर पति निक और बेटी मालती के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं और इस बार भी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती और निक की फोटो शेयर की है। फोटो में प्रियंका और निक मालती को हेट पहनाते नजर आ रहें हैं।

फोटो में प्रियंका व्हाइट एंब्रायडरी सूट में नजर आ रहीं हैं। निक व्हाइट हॉफ स्लीव्स शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने नजर आ रहे हैं और मालती व्हाइट फ्रोक में क्यूट नजर आ रहीं हैं।

फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘फर्स्ट फ़ासिनेटर, रेडी फॉर एस्कॉट एमएम।’  

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi