रेड कार्पेट पर पति संग प्रियंका की कैमिस्ट्री, नेकलाइन गाउन में दिखाया किलर फिगर

1/6/2020 10:19:07 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की फेमस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्रियंका अपने अनोखे स्टाइल  स्टेटमेंट और सार्टोरियल फैशन से फैंस को हमेशा ही इंप्रेस करती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ प्रियंका अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर जानी जाती हैं।एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट तक उनका हर लुक टाॅप पर ही रहता है। 

हाॅलीवुड इंडस्ट्री में जाने के बाद तो बाद एक्ट्रेस के लुक्स और स्टाइल में और भी ज्यादा बदलाव आ गया है। हाल ही में देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ दिख रही हैं।

दरअसल, प्रियंका  हाल ही में कैलिफोर्निया में 77 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड शो में पहुंची। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं।  लुक की बात करें तो  37  की प्रियंका प्लंजिंग नेकलाइन  पेस्टल पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में एलिगेंट थीं।

उन्होंने अपने आउटफिट को एक स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस और इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को साइड-पार्टिंग स्टाइल में सेट किया था।

लाइट मेकअप,ब्लश और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। इन तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं। वहीं निक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। रेड कार्पेट पर कपल ने जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि प्रियंका अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें बटौरती हैं। देसी गर्ल की ड्रेसिंग सेंस का कोई जवाब नहीं हैं। उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है। ग्लोबल स्टाइल आइकोन के नाम से मशहूर प्रियंका के स्टाइल को लड़कियां फाॅलो करती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। इसके अलावा उनके पास कई हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स भी हैं।

Smita Sharma