BBMA 2021 में पति निक संग छाईं प्रियंका: डीपनेक थाई-हाई स्लिट गाउन में ढाया कहर, देसी गर्ल का लुक देखता रह गया हर शख्स

5/24/2021 9:38:12 AM

लंदन: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हमेशा ही चर्चा में बने रहे हैं। प्रियंका जब भी पति निक संग  रेड कार्पेट पर उतरती हैं तो वह अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं।

कपल की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा जाती हैं। इसी बीच एक बार फिर कपल अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में आ गया है। प्रियंका और की ये तस्वीरेंबिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के दौरान की हैं जो 23 मई को अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में हुआ।

लुक की बात करें तो पीसी न्यूड कलर के शिमरी थाई-हाई स्लिट आउटफिट में बोल्ड नजर ऐ रही हैं। इस डीप नेक ड्रेस में प्रियंका के क्लीवेज साफ दिख रहे हैं। मिनिमल मेकअप, न्यूड शेड लिपस्किट, ईयरिंग्स और स्ट्रेट हेयर उनके लुक को परउेर्ट बना रहे हैं।

वहीं निक ग्रीन कलर के पैंट्स, शर्ट और जैकेट में हैंडसम दिख रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा केवल अपने पति निक जोनस का साथ देने ही नहीं पहुंची थीं बल्कि वह इस शो में प्रेजेंटर के तौर पर भी शामिल हुईं। 


Content Writer

Smita Sharma