कभी टोकरी में खिलाया तो कभी उंगली थाम घुमाया..प्रियंका-निक ने बेटी मालती संग स्पैंड किया क्वालिटी टाइम

8/22/2023 5:53:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताना भी सुनिश्चित करती हैं। हाल ही में पीसी अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें से कई फोटोज में वह निक जोनस संग पार्टी करती नजर आ रही हैं।

वहीं, कुछ तस्वीरों में निकयांका मालती संग खेलते दिख रहे हैं। दोनों बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।


कभी निक अपनी बेटी को टोकरी में लेकर खिला रहे हैं तो कभी प्रियंका मालती की उंगली थामे उसे घुमा रही हैं। यह तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में डेब्यू वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' मी शामिल हैं।

 

हॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati