बालकनी में प्रियंका-निक का रोमांटिक अंदाज, जोरु का गुलाम बन यूं खिलाया PIZZA

5/19/2019 12:10:41 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परफैक्ट कपल्स में से एक है। इन समय निकयंका कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने रॉयल लुक और रोमांटिक केमिस्ट्री से सबको इंप्रेस कर रहे हैं।

रेड कार्पेट के अलावा निक पत्नी प्रियंका का पूरा ख्याल रख रहे हैं। 36 की प्रियंका और 26 के निक ने शनिवार को कान्स के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरने के बाद अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई।

हाल ही में इस कपल की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रियंका और निक की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

सोशल मीड‍िया पर सामने आईं इन तस्वीरों में न‍िक प्र‍ियंका को अपने हाथों से प‍िज्जा ख‍िलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका भी हाथ में पिज्जा पकड़ पैपराजी को पोज देते नजर आ रही हैं।

सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में न‍िक परफेक्ट पत‍ि बने हुए दिख रहे हैं, जोकि अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं।

प्र‍ियंका ने सोशल मीड‍िया पर एक तस्वीर शेयर की है, ज‍िसमें निक प्र‍ियंका की ड्रेस ठीक कर रहे हैं। वहीं, जब रेड कारपेट पर प्र‍ियंका की एंट्री हुई तब बार‍िश होने लगी थी। उस वक्त भी न‍िक जोनस ने छाता लेकर प्रियंका को बार‍िश से प्रोटेक्ट किया। 

बता दें कि निकयंका पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैसेल में हुई थी। कपल की शादी से लेकर ग्रेंड रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंबे समय बाद सोनाली बोस की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

Neha