पति निक की जूलियट बनीं प्रियंका चोपड़ा, येलो टाॅप में ''देसी गर्ल'' का दिखा स्टनिंग लुक

6/3/2019 11:06:06 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। निक और प्रियंका फैंस को ट्रैवल गोल्‍स और कपल गोल्‍स देने से कभी नहीं चूकते हैं। वहीं उनकी ये लेटेस्‍ट तस्‍वीर इस बात का प्रूफ है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह पति निक के साथ विलियम शेक्‍सपियर के रोमियो और जूलियट वाले आइकॉनिक सीन को थोड़ा हटकर रीक्रिएट करते हुए नजर आ रहे हैं।

जहां निक हाथ में पेपर कप के साथ बालकनी में खड़े हैं, वहीं प्रियंका उन्‍हें नीचे से देख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-'रोमियो ओ रोमियो।'

शेयर की गई इस तस्वीर में प्रियंका ब्राइट यलो टॉप और स्‍कर्ट में स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं। वहीं निक ब्‍लैक जैकेट और ब्‍लैक पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।  

बता दें कि रविवार को निक जोनस का आइहार्ट रेडियो के वांगो टैंगो कॉन्‍सर्ट था। निक ने अपने भाइयों जो और केविन के साथ कैलिफॉर्निया में हुए कॉन्‍सर्ट में उनके नए हिट सिंगल्‍स पर परफॉर्म किया। यह तस्वीर उसी दौरान की है। इसके अलावा दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका एक बच्ची संग मस्ती करती दिख रही हैं। 

 

View this post on Instagram

#priyankachopra and #nickjonas at #wangotango. Are they a 🔥 couple?

A post shared by Big Boy's Neighborhood (@bigboysneighborhood) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है।

Smita Sharma