Latest Photos: स्लिम फिट ड्रेस में पति निक संग स्पाॅट हुईं प्रियंका

5/19/2019 1:00:05 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में प्रियंका स्लिम फिट ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं।

 

इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक कलर का स्लिंग बैग कैरी किया है। वहीं निक शर्ट और पैंट में कूल लुक में दिख रहे हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

बता दें कि निकयंका पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंबे समय बाद सोनाली बोस की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

 

Smita Sharma