बड़ी सी शिव की मूर्ति...ट्रेडिशनल आउटफिट..ऐसे पति और बेटी संग देसी गर्ल ने सात समंदर पार मनाई शिवरात्री

3/1/2022 2:39:50 PM

लंदन: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस संग सात समंदर पार रहती हैं लेकिन वह अपने  इंडियन कल्चर को भूली नहीं हैं। यूएस में रह रही प्रियंका हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। फिर चाहे दीवाली हो या होली। वहीं आज पूरा देश महाशिवरात्री का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका भी पति और ससुराल वालों संग शिव भक्ति में डूबी दिखीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर में भी महाशिवरात्री की पूजा का आयोजन किया जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। प्रियंका और निक हाल ही में माता पिता बने हैं।

ऐसे में शिवरात्री का महत्व पीसी के लिए और भी खास हो जाता है क्योंकि इस बार निक और प्रियंका एक जोड़ी के साथ साथ माता पिता के रूप में भी पूजा में बैठे हैं। तस्वीर की बात करें तो इसमें पीसी को पति निक जोनस के साथ ने व्हाइट कलर की बड़े से शिव जी की मूर्ति सामने पूजा करते देखा जा सकता है। शेयर की तस्वीर में पंडित जी विधी पूर्वक पूजा को समपन्न करवा रहे हैं।

लुक की बात करें तो  प्रियंका ने इस दौरान लाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट सूट पहना हुआ और दुपट्टे से अपना सिर ढक रखा है। वहीं निक कुर्ते में दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-'महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं...हर हर महादेव...हैप्पी महाशिवरात्री टू एवरीवन सेलीब्रेटिंग।'

इस तस्वीर के बाद प्रियंका ने अपने हाथों की भी एक फोटो शेयर की है, जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो ओम नम: शिवाय का जाप कर रही हैं।  


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स  में नजर आई थी।
अपकमिंग प्रोजैक्टर की बात करें तो प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्सट फॉर यू’ दिखाई देंगी। इसके बाद वह फरहान अख्तर डायरेक्शन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।


 

Content Writer

Smita Sharma