10 साल छोटे सिंगर से प्रियंका ने रचाई थी मैरिज,एनिवर्सी पर देखें मेंहदी सेरेमनी से लेकर शादी तक की खास तस्वीरें

11/30/2019 4:54:55 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर हाॅट कैमिस्ट्री शेयर करते देखा जाता है। 1 दिसंबर को यह कपल  अपनी पहली एनिवर्सी सेलिब्रेट कर रहा है। पीसी ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन में1-2 दिसंबर को हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक ने हिन्दू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ फैमिली मैंबर्स ही शामिल थे। देसी दुल्हन और विदेशी दुल्हे की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पीसी पति निक से 10 साल बड़ी हैं। लेकिन दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग बड़े-बड़े कपल्स की कैमिस्ट्री को मात देती है। कपल सोशल साइट पर 'निकयंका' के नाम से फेमस हैं।  निकयंका की एनिवर्सी पर देखें उनकी शादी के कुछ खास पल....

मेहंदी सेरेमनी

इस दौरान प्रियंका मल्टी कलर के सूट में बेहद ही प्यारी दिखीं थीं।

मेहंदी तस्वीरें सामे आने के बाद ये साफ हो गया था कि पीसी ने निक को अपने रंग में रंग लिया है। 

हल्दी सेरेमनी

हल्दी सेरेमनी में प्रियंका व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहने हुए काफी खूबसूरत अंदाज में दिखीं थीं।

सिर पर पिंक दुप्पटा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था। वहीं, निक व्हाइट कुर्ता और पायजामा पहने हुए दिखे थे।

चूड़ा सेरेमनी

अपनी चूड़ा सेरेमनी में भी प्रियंका  व्हाइट कलर का अनारकली सूट में नजर आईं थीं। 

संगीत सेरेमनी

प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी धमाकेदार म्यूजिकल नाइट थी। इस दिन लड़केवालों और लड़की वालों के बीच मुकाबला भी हुआ था।

शादी की रस्मों के बीच उमेद भवन में क्रिकेट मैच भी खेला गया था। 

शादी की तस्वीरें 

अपनी शादी में प्रियंका ने सब्साची का लहंगा पहना था। रेड लंहगे के साथ ब्राइडल मेकअप पीसी के लुक को चार-चांद लगा रहा था। वहीं निक शेरवानी में हैंडसम दिख रहे थे। 
 

 

 

 

 

Smita Sharma