रंगों से सराबोर प्रियंका का पति निक संग रोमांटिक अंदाज, सात समंदर पार देसी गर्ल ने दोस्तों संग यूं मनाई बेटी की पहली होली

3/19/2022 10:37:08 AM

मुंबई: बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड में पहचान बना चुकी देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद से पति निक जोनस संग सात समंदर पार रहती हैं लेकिन वह अपने इंडियन कल्चर को नहीं भूली हैं। घर में गृहप्रवेश करना हो या फिर किसी रेस्टोरेंट की ऑपनिंग करनी हो प्रियंका हर चीज को इंडियन रीति रिवाज से करती हैं। यूएस में रह रही प्रियंका हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं।

इतना ही नहीं उनके ससुराल वाले भी प्रियंका संग हर त्योहार को मनाते हैं। हाल ही में प्रियंका ने वहीं 18 मार्च को पूरे भारत में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। ऐसे में  प्रियंका भी पति और ससुराल वालों संग रंगों का त्योहार मनाती दिखीं। उन्होंने अपने घर में होली पार्टी रखी जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। प्रियंका और निक हाल ही में माता पिता बने हैं।

बेटी की पहली होली पर निकयंका ने दोस्तों संग खूब धमाल मचाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान हर कोई अलग-अलग रंग में नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो प्रियंका ने होली के मौके पर अपने लिए बहुत ही आरामदायक कपड़े चुने थे।

उन्होंने वाइट कलर की कुर्ती के साथ कम्फर्टेबल शॉर्ट्स मैच किए थे।वहीं निक जोनस ने वाइट कलर की शर्ट के साथ फ्लोरल प्रिंट वाले शॉर्ट्स पहने थे जिस पर लगा गुलाल बहुत ही खिलकर आ रहा था।

होली पार्टी में प्रियंका एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। निकयंका कभी किस कर रहे हैं तो कभी एक दूसके को पकड़ कर रंग लगा रहे हैं। पूरा परिवार भी रंगो में लिपटा हुआ नजर आ रहा है। फैंस प्रियंका की होली पार्टी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आई थी। अपकमिंग प्रोजैक्टर की बात करें तो प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्सट फॉर यू’ दिखाई देंगी। इसके बाद वह फरहान अख्तर डायरेक्शन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Content Writer

Smita Sharma