ससुराल संग प्रियंका ने मनाया पहला क्रिसमस, तस्वीरें आईं सामने

12/26/2018 4:53:48 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक संग लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बीते दिन ही प्रियंका ने ससुराल वालों के साथ अपना पहला फेस्टिवल क्रिसमस मनाया। इस दौरान की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाफंट पर शेयर की हैं। प्रियंका सहित पूरी फैमिली के हाथ में वाइन का गिलास दिख रहा है। क्रिसमस सेलिब्रेशन प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर के घर में सेलिब्रेट किया गया। तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-'From our family to yours Merry Christmas।' 

'द सिम्पसन्स' परिवार का बने हिस्सा

हाल ही में प्रियंका और निक अपने खुद के कॉमेडी किरदारों के साथ 'द सिम्पसन्स' परिवार का हिस्सा बन गए हैं। एक तस्वीर में दोनों हिन्दू रिति रिवाज में हुई शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों क्रिश्चन रिति रिवीज में हुई शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। 

लॉस एंजेलिस में होगा एक और रिसेप्शन

 

खबरों की मानें तो कि दोनों लॉस एंजेलिस में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे। यह रिसेप्शन जनवरी के आखिरी हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पार्टी में ड्वेन जॉनसन, एलेन डिजेनर्स और मेगन मार्कल जैसी कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं। 

दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।

Konika