मियामी बीच पर पति निक संग कोजी हुईं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

3/24/2019 4:54:32 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ फ्लोरिडा में हाॅलीडे एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में प्रियंका और निक मियामी बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

तस्वीरों में दोनों के बीच की बाॅन्डिंग साफ नजर आ रही है। कुछ तस्वीरों में प्रियंका निक को हग कर रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में निक प्रियंका का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस दौरान की एक तस्वीर निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'तुम मेरी सनशाइन हो।'

एक-दूजे से चैट पर प्यार करते हैं निक-प्रिंयका 

बता दें कि हाल ही में जब प्रियंका फेमस शो 'वाच व्हाट हैपेन्स लाइव' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया था कि जब वह निक से दूर रहती हैं तो दोनों एक-दूजे से चैट पर प्यार करते हैं। जब शो के होस्ट एंडी कोहेन ने अभिनेत्री से पूछा कि दूर रहने पर वो हर तरह की चैट और फेस टाइम सेक्स में विश्वास करती हैं तो इस पर प्रियंका ने कहा 'बिल्कुल'।

बता दें कि इन दिनों प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक' को लेकर भी चर्चा में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका और जोनस ब्रदर्स के गाने 'Sucker' ने काफी सुर्खियां बटोरी। गाने में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था।

वहीं, अब प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। प्रियंका ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम अक्सर फैंस के साथ इस फिल्म के जुड़ी जानकारी और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती है। 

 

 

 

 

 

Smita Sharma