हसीना एक अंदाज अनेक! पति निक संग प्रियंका की आउटिंग, काम में बिजी होने से पहले खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है कपल

8/13/2021 1:52:46 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बाॅलीवुड और हाॅलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस जोड़ी पर सब की निगाहें होती हैं।  निकयंका अपने प्यार को जाहिर करने से बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं। काम के चलते बिजी ये कपल कुछ महीनों तक अलग रहा था। ऐसे में जब ये कपल दोबारा मिला तो वह एक-साथ समय बिताना का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है।

कपल को आए दिन डेट्स पर जाते देखा जा रहा है। हाल ही में एक बार फिर से इस लवबर्ड्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए डालते हैं लवबर्ड्स की आउटिंग की तस्वीरों पर एक नजर...

बारिश में डेट का मजा 

इस तस्वीर में प्रियंका पति निक का हाथ थाम लंदन के एक रेस्टोरंट के बाहर दिख रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर में कपल बेहद स्टाइलिश दिख रहा है। लुक की बात करें तो प्रियंका व्हाइट ब्लेजर, शिमरी स्कर्ट में स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। वहीं निक टी-शर्ट,ब्लैक जींस और मस्टर्ड जैकेट में कूल दिखे।

Scalani Restaurant

वहीं इन तस्वीरों में कपल Knightsbridge के Scalani Restaurant के बाहर दिख रहा है। लुक की बात करें तो पीसी ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं।

वहीं निक प्रिंटिड शर्ट और ब्लैक जींस में हैंडसम लग रहे हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने मास्क लगा रखा है। 

लेट नाइट निकयंका की पार्टी

वहीं हाल ही में इस सकपल को लंदन के Amazonico restaurant के बाहर देखा गया। कपल लेट नाइट पार्टी एंजाॅय करने आया था। लुक की बात करें तो पीसी ब्लैक शाॅर्ट ड्रेस में बोल्ड दिखीं। वहीं निक टी-शर्ट और जींस में नजर आए। कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। 


यहां उनकी एक डेट की कुछ तस्वीरें हैं,जब उन्हें लंदन में टहलते हुए देखा गया था। फैंस निकयंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की थी। इसके अलावा प्रियंका मेट्रिक्स 4, मिंडी केलिंग की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म और मां आनंद शीला की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।

Content Writer

Smita Sharma