जन्मदिन से एक दिन पहले निक ने प्रियंका को मिलवाया अपने भाई से, तस्वीरें आई सामने

7/18/2018 12:53:43 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन सैलिब्रेट कर रही है। बर्थडे से एक दिन पहले प्रियंका बॉयफ्रेंड निक जोनस और परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताते दिखीं।

 

 

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले प्रियंका निक, उनके भाई जोई और केविन के साथ दिखीं। जोई की मंगेतर एवं ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ की अदाकारा सोफी टर्नर भी इस मौके पर मौजूद थी। इस सभी सितारों ने ‘रिट्ज कसिनो’ जाने से पहले वे लंदन के ‘34 मेफेयर’ में डिनर किया।

 


बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने हाल ही में निक के एक रिश्तेदार की शादी में उनके परिवार वालों से मुलाकात की थी।

 

 

इसके बाद प्रियंका निक को लेकर इंडिया आई थीं। यहां पर प्रियंका ने निक की मुलाकात बॉलीवुड के कई सितारों सहित अपने परिवार से उनकी मुलाकात कराई।

 

 

Punjab Kesari