प्रियंका ने शेयर की मालती मैरी क्यूट तस्वीरें,कभी बुक पढ़ती तो कभी फर्श पर लेट खिलौनों से खेलती दिखी निकयंका की लाडली
8/15/2022 10:07:39 AM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। बेटी संग बिताए हर पल को निकयंका कैमरे में कैप्चर करते हैं। इसके साथ ही इन पलों को फैंस के साथ भी शेयर करते हैं।
प्रियंका अक्सर की लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं हालांकि इन फोटोज में हमेशा ही मालती मैरी के चेहरे पर इमोजी लगी होती है। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर मालती मैरी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
पहली तस्वीर में मालती मैरी को बिस्तर पर लेटे हुए देख सकते हैं। वह एक बुक पढ़ती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-रविवार पढ़ने के लिए हैं। एक तस्वीर में मालती मैरी फर्श पर मैट पर लेटी हैं।
उनके आस पास ढेर सारे खिलौने हैं। इसके साथ ही प्रियंका और निक के पालतू डाॅग पांडा, डायना और गीनो उसके बगल में हैं और उसकी रक्षा करते हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-"मेरे सभी बच्चे। परफेक्ट मूमेंट।
आखिरी तस्वीर मालती व्हाइट कलर की शर्ट पहने दिख रही हैंजिस पर लिखा है- 'प्रोटेक्टेड बाय गीनो डायना एंड पांडा'।
कुछ दिन पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा। इस बात को सुनकर फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिली थी।
काम की बात करें तो प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में और टीवी सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। बाॅलीवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल