संस्कार हों तो ऐसे...रामलला की मूर्ति के आगे 'देसी गर्ल' की 'विदेशी' बेटी ने जोड़े हाथ, तोतली आवाज में मालती बोलीं-'अयोध्या'

3/21/2024 1:33:09 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल 'प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस संग इंडिया में हैं। प्रियंका भारत आई हैं ऐसे में वह परिवार संग रामलला के दर्शन के अयोध्या के मंदिर पहुंचीं। एक्ट्रेस भारी सुरक्षा के बीच बुधवार, 20 मार्च को अयोध्या पहुंचीं।

 

वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। वहीं अब प्रियंका ने इंस्टा पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने निक को तो देसी रंग में रंग दिया है। वहीं उन्होंने नन्हीं मालती को भी हिन्दू संस्कार सिखा दिए हैं। दरअसल, सामने आई तस्वीरों में मालती रामलला की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह तोतलाती आवाज में अयोध्या भी बोल रही हैं जो हर किसी का दिल जीत रही हैं। 

अयोध्या पहुंचे प्रियंका, निक और मालती तीनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। लुक की बात करें तो प्रियंका येलो साड़ी में खूबसूरत दिखीं। साड़ी को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए उनके पास मैचिंग ब्लाउज था।

प्रियंका की इस साड़ी की कीमत  63,800 रुपए बताई जा रही है। एक्सेसरीज के लिए, उन्होंने कांच की चूड़ियां और एक बिंदी चुनी। वहीं मालती भी पीच कलर के सूट में प्यारी दिखीं। मालती ने कान में छोटी बालियां पहनी थीं। वहीं निक कुर्ता पजामा में काफी जच रहे थे।  फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Content Writer

Smita Sharma