2nd Birthday:बीच किनारे प्रियंका-निक की प्रिसेंस का बर्थडे सेलिब्रेशन, चाचू का हाथ थामें नजर आईं मालती मैरी

1/16/2024 12:37:58 PM

लंदन: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स हैं। कपल ने 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए अपनी नन्हीं राजकुमारी का स्वागत किया। वहीं अब 2024 में कपल की ये नन्हीं प्रिंसेस 2 साल की हो गई है। लाडली के इस खास दिन को निकयांका ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मालिबू में सेलिब्रेट किया।

इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में कपल अपनी लाडली के साथ बीच किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करता दिख रहा है। प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज ने मालती मैरी के बर्थडे सेलिब्रेश की झलकियां शेयर की हैं।

 

भले ही सामने आई तस्वीरें और वीडियोज साफ नहीं हैं लेकिन एक झलक में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को बीच किनारे देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो PeeCee एक बेज कलर की आउटफिट में नजर आ रही है, जबकि निक ने बेज रंग की पैंट के साथ एक नीली जैकेट पहने दिख रहे हैं। दोनों हाथों में हाथ थाम चल रहे हैं।

 

एक तस्वीर में मालती मैरी को रेड आउटफिट में जेम्स कैवनॉघ का हाथ पकड़कर पानी की ओर चलते हुए दिखाया गया है।एक अन्य तस्वीर में, निक के भाई फ्रैंकलिन जोनास एक गुलाबी पतंग पकड़े हुए समुद्र तट के किनारे चलते हुए एक तस्वीर क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

2022 में मर्दस डे पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी बेटी की प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी, इस वजह से वो करीब 100 दिनों तक NICU में थीं। ये 100 दिन प्रियंका और निक के लिए बहुत भारी थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को बीते साल इंग्लिश मूवी 'लव अगेन' में देखा गया था। इसके अलावा वो 'सिटाडेल' वेब सीरीज में भी दिखाई दीं। अब उन्हें 'हेड्स ऑफ स्टेट' में एक्टिंग करते देखा जाएगा। इस इंग्लिश मूवी की शूटिंग अभी चल रही है।
 

Content Writer

Smita Sharma