प्रियंका-निक के जोधपुर जाने के पीछे शादी की शहनाई नहीं, ये है वजह

10/3/2018 12:52:04 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बाॅयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिन दोनों जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। दोनों के जोधपुर जाने के लिए रवाना होने पर यह चर्चा शुरू हो गई कि यह हॉट कपल राजस्थान के इस खूबसूरत शहर में शादी करने वाला है। हालांकि, ऐसा नहीं है। निक और प्रियंका दोनों की जोधपुर यात्रा शादी को लेकर नहीं, बल्कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए है।  हाल ही में उस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।  

 

प्रियंका चोपड़ा यहां अपनी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक तस्वीर से यह सब कुछ साफ हुआ है।

इस तस्वीर में प्रियंका और निक बथर्ड बॉय सुदीप दत्त और उनकी पत्नी तमन्ना के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-  हैप्पी बर्थडे महाराजा सुदीप दत्त। बहुत अच्छा बर्थडे लंच रहा। मैं बहुत खुश हूं कि हमने साथ में बर्थडे लंच किया। आपको जीवन में खुशियां मिले। हमेश मुस्कुराते और डांस करते रहें। इसके साथ ही उन्होंने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। 

बता दें कि दोनों इस साल शादी करेंगे या अगले साल, इस पर अभी कुछ ऑफिशियल स्टेमेंट सामने नहीं आई है। प्रियंका और निक की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

Neha