देसी रंग में रंगे निकयंका: नए आशियाने में प्रियंका-निक की पहली दीवाली,झूले पर बैठ यूं दिए पोज

11/6/2021 10:23:23 AM

लंदन: बाॅलीवुड से हाॅलीवुड में अपनी जगह बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ासात समंदर पार भी हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। प्रियंका विदेश में भी पूरे भारतीय रीति रिवाज से त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका से पति और सिंगर निक जोनस भी इंडियन फेस्टिवल्स के रंग में रंगे नजर आते हैं। हाल ही में इस कपल ने लाॅस एंजलिस में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने पति निक संग अपने नए घर पर दीवाली मनाई।

PunjabKesari

इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका फूलों से सजे झूले पर बैठी हैं और पीछे निक जोनस खड़े नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में घर के अंदर का शानदार और आलीशान डेकोरेशन दिख रहा है। सबसे अधिक ध्यान खींच रही है दीवार पर टंगी वो पीस, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की शादी के जोड़े की गांठ को फ्रेम करवाया गया है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो प्रियंका व्हाउट कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं निक रेड कुर्ता-पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। दीवाली सेलिब्रेशन की इन झलकियों में प्रियंका और निक के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जो आपका ध्यान खींच लेंगी।

 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा ने इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमारी पहली दीवाली हमारे पहले घर में एक-साथ। यह हमेशा खास रहेगा और इस शाम को स्पेशल बनाने में जिन लोगों ने इतनी मेहनत की है उन्हें दिल से शुक्रिया। आप सभी मेरे लिए ऐंजल्स हैं।आपने मेरे घर और हमारे कल्चर को न केवल ड्रेसिंग से बल्कि डांसिंग से भी सम्मान किया, आपने मुझे एहसास कराया कि मैं अपने घर में आ गई हूं।'

PunjabKesari

प्रियंका के अलावा दीवाली के मौके पर निक ने भी एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों डांल करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा-'आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार और रोशनी भेज रहा हूं। मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे कई शानदार भारतीय छुट्टियों और परंपराओं से परिचित कराया है। इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने में सक्षम होने के लिए मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है।'

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)


इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने घर में लक्ष्मी पूजा की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका यलो साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं जबकि निक भी कुर्ता पायजामे वाले इंडियन लुक में छा गए हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।'

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जोया अख्तर की 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News