इवेंट में पति निक संग छाईं प्रियंका, तस्वारों में लव-बर्ड्स का दिखा रोमांटिक अंदाज

10/12/2019 10:29:25 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी समय से न्यूयाॅर्क में पति निक संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। आए दिन निकयंका की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की पति निक के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

बीती रात ये कपल लाॅस एंजेलिस के JBL Fest इवेंट में पहुंची। तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक कलर के हाई स्लिट गाउन में हाॅट अंदाज में दिख रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, मेहरून लिपस्टिक और खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

पीसी ने ईयरिंग्स से अपने लुक को पूरा किया था। फुटविअर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की हील्स कैरी की थी। वहीं निक की बात करें तो वह फाॅर्मल सूट में हैंडसम लग रहे हैं।

कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। कपल की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक हाल ही में रिलीज हुई है।  फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर हैं। इसके अलावा प्रियंका हाॅलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी।

इस फिल्म में उनके साथ हाॅलीवुड स्टार मिंडी कलिंग मुख्य भूमिका में हैं। हाॅलीवुड फिल्म के अलावा वह राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगी। यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है। इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी।   

 

 

 

Smita Sharma