Cannes Day 2: रेड कारपेट पर पति निक संग छाईं प्रियंका, लेवेंडर ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

5/18/2019 9:19:05 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को कान्स फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था। प्रियंका पहले ग्लिटरी गाउन में नजर आईं और उसके बाद ग्लैमरस व्हाइट ड्रेस में दिखाई दीं।

वहीं शुक्रवार को प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ इस फेस्टिवल में पहुंची।

 

तस्वीरों में प्रियंका हाई नेक लेवेंडर ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में देखीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया था।

हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रियंका ने मैसी बन बनाया था। प्रियंका ने डायमंड ईयररिंग्स और व्हाइट हील्स कैरी की थे।

वहीं निक की बात करें तो वह फ्राॅर्मल सूट में हैंडसम लग रहे थे।

कपल ने मुस्कुराते हुए कैमरे में पोज दिए। तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली।

कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि इससे पहले प्रियंका पति निक के साथ मेट गाला के कारपेट पर भी उतरींम थीं। इस दौरान दोनों ने हाथों में हाथ डाल पोज दिए थे। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बाॅलीवुड में कम बैक करने जा रही हैं। वह वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे।

इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

 

Smita Sharma