माथे पर बिंदी...लहंगे में क्यूट दिखीं प्रिंयका-निक की बेटी, मिनटों में वायरल हुईं मम्मी-पापा और नानी संग मालती मैरी की ये तस्वीरें

10/26/2022 3:27:57 PM

लंदन: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए इस बार दीवाली का त्योहार बेहद खास रहा। दरअसल, ये दीवाली कपल ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के 
साथ मनाई। मालती मैरी की पहली दीवाली पर निकयंका ने घर में लक्ष्मी पूजा रखी जिसमें कपल की फैमिली और दोस्त शामिल हुए। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका की मां  मधु चोपड़ा भी शामिल हुईं। प्रियंका ने बेटी की पहली दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं जो सामने आते ही छा गईं हैं।

PunjabKesari

लाडली की पहली दीवाली पर कपल ट्विनिंग किए नजर आया है। लुक की बात करें तो प्रियंका ग्रे प्लाजो पैंट के साथ  गोल्डन चोली में स्टनिंग दिखीं। इसके साथ प्रियंका ने प्लाजो से मैचिंग लाॅन्ग श्रग पेयर किया था। प्रियंका ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था।मांग में सिंदूर, माथे पर छोटी सी बिंदी, लिपस्टिक, झुमके, कड़ा, गोल्ड चेन पीसी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

हेयरस्टाइल की बात करें तो पीसी ने बन बनाकर उस पर गुलाब के फूल लगाए हैं। वहीं निक कुर्ता-पजामे में काफी जच रहे हैं। नन्हीं मालती मैरी ग्रे कलर के लहंगा चोली में बेहद प्यारी लगी। माथे पर लगी बिंदी मालती के लुक को और भी क्यूट बना रही थीं। 

PunjabKesari

पहली तस्वीर में प्रियंका और निक को पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं मालती मां की गोद में बैठी हैं। उनके पीछे मधु चोपड़ा को बैठे देखा जा सकता है। 

PunjabKesari

तस्वीर में चोपड़ा फैमिली की तीन पीढ़ियों को देखा जा सकता है- मधु, प्रियंका और मालती। 

PunjabKesari

मालती मैरी के साथ पूजा करती प्रियंका

PunjabKesari

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'सभी को प्यार, शांति और समृद्धि। वास्तव में कृतज्ञता से भरे दिल से, मैं आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। क्षमा करें, मुझे थोड़ी देर हो गई है, लेकिन इस क्षण में थोड़ी देर और रुकने का फैसला किया..हमारी ओर से आपके लिए। प्यार और रोशनी❤️PS: मिस यू सिद्धार्थ चोपड़ा।'

PunjabKesari

इससे पहले निक जोनस ने अपने दीवाली सेलिब्रेश से तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में निक, प्रियंका और मालती संग ट्विनिंग किए थे। उन्होंने बेटी को गोद में लिया था।दूसरी तस्वीर में मालती को पूजा करते हुए प्रियंका की गोद में बैठा हुआ दिखाया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

तस्वीर में निक उनका हाथ पकड़े हुए हैं। उन्होंने लिखा-'मेरे ️ के साथ इतना खूबसूरत दिवाली सेलिब्रेशन। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। आप सभी के लिए खुशी और रोशनी भेजना। #दीवाली।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News