हिन्दू रीति-रिवाज से निकयांका ने की शादी, लाल जोड़े में दिखी प्रियंका की झलक

12/3/2018 10:58:42 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हनमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मैद भवन में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। उम्मैद भवन में हुई इस शाही शादी में निक प्रियंका के लिए बेहद ही खास अंदाज में बरात लेकर आए। एेसे में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

 

दुल्हे निक जोनस के लिए सजाई गई घोड़ी

निक अपनी दुल्हन प्रियंका को लेने घोड़ी पर आएंगे जिसके लिए घोड़ी और हाथी को सजाया गया है। इस शाही शादी में हर छोड़ी बड़ी चीज का ध्यान रखा गया है। 

विंटेज कार पहुंचेगे वेन्यू तक 


निक विंटेज कार से वेन्यू तक  आएंगे। उसके बाद हाथी पर बैठकर प्रियंका को लेने आएंगे। इतना ही नहीं जोधपुर की रस्मों के अनुसार निक घोड़ी पर भी सवार होंगे। इसके साथ निक के घरवावे यानि बाराती जोधपुरी साफा पहनेंगे। 

7.30 बजे शुरु हुईं रस्में


निकयांका की शादी की रस्में शाम 7.30 बजे शुरु हुईं। दोनों की शादी बेंगलुरु के पंडित चंद्रशेखर शर्मा करवाएंगे। पंडित चंद्रशेखर राजस्थान के पाली ज‍िले के राणावास के रहने वाले हैं। चंद्रशेखर के साथ 5 और लोग भी  पैलेस में मौजूद हैं। 

डिजाइनर अबु जानी खोसला के लंहगे में आईं नजर 


प्रियंका अपनी जिंदगी इस खास लम्हें में बाॅलीवुड के जाने माने डिजानर अबु जानी खोसला के लंहगे में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका रेड कलर के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक की बात करें तो वह देसी रंग मे रंगी नजर आईं। 

 

क्रिश्चन रीति रिवाज में हुई थी शादी 

प्रियंका-निक ने 1 दिसंबर को जोधपुर में कैथोलिक रीति रिवाज से शादी रचाई थी। पीपुल डॉट कॉम ने इस बात की जानकारी दी। शादी में कपल ने एक-दूसरे को स्विट्जरलैंड के फेमस ज्वैलर चोपर्ड के डिजाइनर वेडिंग बैंड्स पहनाए और बाइबिल को गवाह मानकर एक- दूसरे के साथ हमेशा साथ रहने की कसमें खाईं।शादी के सभी रीति-रिवाज निक के पिता पॉल केविन जोनस ने पूरे करवाए।

दरअसल, पॉल अमेरिका में पादरी थे। प्रियंका की ब्राइडमेट्स उनकी बहनें रहीं, जो पिंक आउटफिट में दिखाईं दी जबकि ग्रूमपर्सन्स में निक के तीनों भाई केविन, फ्रैंकी के साथ प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी शामिल हुए।

 

Pawan Insha