प्रियंका को मिली दूसरी हॉलीवुड फिल्म, योग अंबैसडर के किरदार में आएंगी नजर

7/27/2018 6:08:06 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सबसे बेहतरीन अभिनेत्रिओं में से एक है। उनके पास बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम है इसके अलावा प्रियंका की अदाकारी और खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। इसके अलावा हॉलीवुड में भी उन्होंने अच्छी पहचान कायम की है |

 

 

धारावाहिक क्वांटिको में उनकी अदाकारी को पूरे विश्व में पसंद किया गया और इसके लिए उन्हें  गोल्डन ग्लोब अवार्ड में दर्शकों की सबसे पहली पसंद होने के लिए अवार्ड दिया गया है और यह न केवल प्रियंका के लिए बल्कि पूरे भारत और इंडस्ट्री के लिए गौरव की बात है।

 

 

बाॅलीवुड फिल्म


प्रियंका की बाॅलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों अपनी  फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की तैयारियों में बिजी हैं। सोनाली बोस की इस अपकमिंग फिल्म में उनके अपोजिट फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे।

 

 

मोटीवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर अपने होम प्रोडक्शन रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। 


 

हाॅलीवुड फिल्म


प्रियंका की हाॅलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग प्रियंका ने पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ और एडम डिवाइन भी साथ नजर आएंगे।

 

 

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म एक रोमाटिंक फिल्म होने के साथ-साथ कॉमेडी फिल्म भी है। यह फिल्म अगले साल वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज़ होगी। टॉड स्ट्रॉस-स्कल्सन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। 

Konika