प्रियंका की मां ने कैमरे में कैद किए बेटी और दामाद निक के रोमांटिक पल, देखते ही देखते तस्वीर हो गई वायरल

12/15/2020 1:41:09 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की पति निक संग एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

PunjabKesari

तस्वीर में प्रियंका और निक घर में सोफे पर बैठे हैं। निक की गोद में उनका पेट डॉग भी है। वहीं प्रियंका ने पति निक को बाहों में भर रखा है। तस्‍वीर में दोनों के बीच खूब प्‍यार नजर आ रहा है।

PunjabKesari

खास बात यह है कि प्रियंका और निक के इस रोमांटिक पल को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कैमरे में कैद किए हैं। यह तस्‍वीर वाकई इतनी द‍िलकश है कि प्रियंका और निक के फैंस इससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- 'हम दो।' इसके साथ ही उन्होंने लव इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव के साथ  'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक भी जारी हुआ था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' साइन की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News