पति निक जोनस को मिस कर रही है प्रियंका चोपड़ा, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखा- ''मिस यू सो मच माय लव''

4/22/2021 2:26:00 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर पति निक जोनस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में प्रियंका ने निक को याद करते हुए एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

तस्वीर में प्रियंका और निक एक गार्डन के सामने खड़े हैं। दोनों स्लाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक एक-दूसरे में खोए हुए हैं। कपल की हल्की-सी स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'मिस यू सो मच माय लव।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें प्रियंका फिल्म की शूटिंग के चलते लंदन में है और निक शो 'द वॉयस' को जज करने यूएस गए हुए हैं। ऐसे में प्रियंका पति निक को मिस कर रही है। काम की बात करें तो हाल ही में प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थी। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे। अब एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी।

Content Writer

Parminder Kaur