pics :यूक्रेन के रिफ्यूजी बच्चों से मिली प्रियंका चोपड़ा, कभी मस्ती करती तो कभी गेम्स खेलती आईं नजर

8/4/2022 11:15:08 AM

मुंबई. यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू हुआ था, जो लगातार जारी है। इस वॉर में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग बेघर हो गए। ऐसे में यूक्रेन के हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लहजे से पोलैंड के एक्सपो सेंटर में कई शरणार्थियों को रखा गया है, जहां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहुंची। एक्ट्रेस ने लोगों और बच्चों से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने ब्लू जैकेट कमर पर टाई हुई है।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस स्टाइलिश लग रही है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस बच्चों के साथ मस्ती करती, पेटिंग करती और गेम्स खेलती दिखाई दे रही है। बच्चों ने प्रियंका को हाथ से बनीं गुड़ियां भी गिफ्ट की।

PunjabKesari

एक्ट्रेस इन बच्चों को देखकर खुश हुई तो वहीं दूसरी ओर उनकी आंखें भी नम हो गईं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें  प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष) की ओर से वहां दौरा करने गई थीं। प्रियंका साल 2016 से ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News