मेट गाला में जब प्रियंका से मिली दीपिका, ऐसी तस्वीर आई सामने

5/7/2019 5:53:07 PM

लंदन: मेट गाला 2019 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला 2019 में प्रियंका पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची। शादी के बाद यह प्रियंका और निक का पहला मेट गाला इवेंट था। प्रियंका के लुक की बात करें तो इस दौरान वह सॉफ्ट पेस्टल कलर के गाउन में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। यह गाउन थाई-हाई स्लिट था, जिसके कई कट्स के साथ फैदर लगा हुआ था। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें पीसी ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। उन्हीं में से एक तस्वीर हैं, जिसमें प्रियंका पति निक, दीपिका पादुकोण, नताशा पूनावाला और अनाइिता श्रॉफ के साथ नजर आ रही है। लुक की बात करें तो इस दौरान जहां पीसी ने शॉर्ट ड्रेस पहनी है, वहीं दीपिका ने ग्रीन कलर गाउन पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है-'Charlie and the Indian angels end the night... ❤️ #metgala2019'। 

 

 

काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। फिल्म में वह तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

He makes me sparkle ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on May 7, 2019 at 1:45am PDT

 

Konika