लंदन में प्रियंका ने 21 साल पुरानी दोस्त लारा दत्ता से की मुलाकात, बोली- दोस्ती ऐसी चीज है जिसकी बात आप कभी भी छेड़ सकते हैं

9/12/2021 1:07:41 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त लारा दत्ता से लंदन में मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है। 


तस्वीर में प्रियंका लारा और उनकी बेटी सायरा के साथ नजर आ रही है। तीनों की मुस्कुराहट फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 21 साल और आने वाले कई साल...दोस्ती वो चीज है जिसकी बात आप किसी भी समय छेड़ सकते हैं। @larabhupathi और उनकी सबसे चमकदार सितारा। सायरा तुम सच में अपनी मां की बेटी हो। बहुत सारा प्यार, इनसे मुझे बहुत प्यार मिला और बहुत सारी यादें @pradeepguha आपको मिस किया। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें लारा और प्र‍ियंका की दोस्ती को 21 साल हो गए हैं। प्र‍ियंका और लारा साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट के बाद से ही दोस्त हैं। साल 2000 में प्र‍ियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड टाइटल, लारा दत्ता को मिस यूनिवर्स का टाइटल दिया गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur