MAXIM के लिए प्रियंका ने करवाया फोटोशूट, सेक्सी ड्रेसेस में लग रही हैं बेहद बोल्ड

6/30/2018 2:44:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके साथ ही प्रियंका अपने लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाई हुईं हैं।

दरअसल, उन्होंने हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों में प्रियंका अलग-अलग बोल्ड ड्रेसेसे पहने हुए बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनका सेक्सी अवतार देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

प्रियंका इस मैगजीन के कवर पर नज़र आने वाली हैं। इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें प्रियंका की टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एेसा पहली बार नहीं है कि उनकी हॉट तस्वीरें सामने आई हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। 

बता दें कि इस मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को 'हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट' करार दिया है। उन्होंने प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर शुभकामनाएं भी दी थी।

वैसे प्रियंका चौथी बार हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट बनी है। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म "भारत" में नजर आएंगी। 

 

Punjab Kesari