अचानक ऐलान कर विवाह बंधन में बंधेंगी प्रियंका

6/10/2017 4:42:07 PM

जालन्धर (धवन): बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर (झारखंड) में भारतीय सेना के एक फिजिशियन के घर में हुआ।  जैमिनी ज्योतिष पद्धति के अनुसार प्रियंका सबसे पहले वृष, उसके बाद  मेष तथा फिर मीन राशि की दशा चली जिससे पता चलता है कि संबंधित जैमिनी दशाएं स्थान परिवर्तन को दर्शाती हैं तथा ऐसा ही प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ। भारतीय सेना में होने के कारण प्रियंका के पिता की नौकरी परिवर्तनशील थी। ज्योतिषी संजय चौधरी के अनुसार 1993 में प्रियंका को कुंभ राशि की दशा शुरू हुई जोकि प्रियंका की कुंडली में अमत्यकारक ग्रह था। अमत्यकारक का समय हमेशा जातक के लिए शुभदायक रहता है। 

 


संजय चौधरी ने कहा कि 8 वर्ष तक लम्बे समय तक चली अमत्यकारक की दशा के कारण प्रियंका विदेश में पढ़ाई करने के लिए गई तथा विदेश में ही 2000 में उन्होंने मिस वल्र्ड का खिताब जीता। 2001 से 2005 तक प्रियंका को मकर राशि की दशा रही जिस कारण वह तमिल फिल्मों में आई तथा उसके बाद हॉलीवुड सिनेमा में प्रियंका ने कदम रखे। जुलाई 2005 से प्रियंका को धनु राशि की दशा शुरू हुई। यह दशा काफी संवेदनशील है। इस दशा में जातक को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है तथा इस अवधि में किसी निकट संबंधी का नुक्सान होता है। इस दशा में प्रियंका की फिल्में ज्यादा सफल नहीं हुई। उनके पिता की मौत जून 2013 में हो गई। कुल मिलाकर 10 वर्ष व्यापारिक दृष्टि से मिश्रित परिणाम वाले रहे। 

 


उन्होंने कहा कि जुलाई 2015 में प्रियंका को आत्मकारक ग्रह की दशा शुरू हुई जो हमेशा अच्छे नतीजे देती है। उन्हें इसी अवधि में पद्मश्री अवार्ड तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। यह दशा 2025 तक चलनी है तथा इस अवधि में प्रियंका अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूएगी। मौजूदा अंतर्दशा मार्च 2017 से सिंह राशि की चल रही है जोकि दाराकारक है। जैमिनी ज्योतिष के अनुसार दाराकारक की दशा या अंतर्दशा के समय जातक विवाह बंधन में बंधता है इसलिए जनवरी 2018 तक प्रियंका के विवाह के आसार उज्ज्वल हो जाएंगे। जून 2017 के अंत के बाद प्रियंका के विवाह को लेकर चर्चाएं शुरू हो सकती हैं। प्रियंका अचानक अपने विवाह की योजना का ऐलान करके आने वाले महीनों में सभी को अचम्भित कर सकती है।