जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने मारी स्टाइलिश एंट्री, हाई बन और शिमरी व्हाइट गाउन में देखते ही बना पीसी का लुक

10/28/2023 1:31:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मुंबई में आयोजित होने वाले जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आई हैं और वह अपने हुस्न का कहर बरपाती हुई इवेंट में शिरकत कर चुकी हैं। लेटेस्ट सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका खूबसूरत डिजायनर व्हाइट गाउन पहनकर इवेंट में पहुंचीं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा गईं हैं। 

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने एंट्री मारी, हर किसी की नजर उनके लुक पर ही टिकी रह गई।

लुक की बात करें तो इस दौरान ऑफ शोल्डर व्हाइट शिमरी गाउन पहना और इसके साथ ही ओपन मैचिंग जैकेट भी कैरी की।

 

इसके साथ उन्होंने अपने बालों का बन बनाया है, जिसमें वो बेहद क्लासी और स्टाइलिश लग रही हैं।

अपने हुस्न के जादू से सबको इम्प्रेस करते हुए प्रियंका ने रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक गजब पोज दिए।


बता दें, प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में निक जोनस संग शादी रचाकर लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, विदेश की धरती पर रहकर भी उनका दिल इंडिया के लिए धड़कता है। वह अक्सर खास मौकों पर अपने वतन आती रहती हैं। पिछली बार प्रियंका अपने पति और बेटी मालती मैरी संग इंडिया आई थीं।


 

Content Writer

suman prajapati