जब डायरैक्टर ने प्रियंका के सामने रखी एेसी गंदी शर्त, तो नहीं मानने पर छिनीं 10 फिल्में

11/12/2017 3:47:16 PM

मुंबई: बॉलीवु़ड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा अपने करियर की शुरुआती दौर में यौन शोषण का शि‍कार होते होते बची हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपना करियर दाव पर रखकर  अपनी इज्जद से समझौता नहीं करने का फैसला किया। दरअसल, प्रियंका की मां मधू चोपड़ा ने हाल ही मे अपने दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि डायरेक्टर की एक बात ना मानने पर प्रियंका ने बॉलीवुड की 10 बड़ी फिल्मों को खोया था।

मधु चोपड़ा ने कहा कि, एक डिजाइनर ने प्रियंका चोपड़ा से कहा कि डायरेक्टर चाहते हैं कि वह फिल्म में छोटे कपड़े पहने। डायरेक्टर ने कहा था कि ऐसी मिस वर्ल्ड को फिल्म में लेने का क्या फायदा जो खुद को कैमरे के सामने खूबसूरत ही ना दिखा पाए। मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने से साफ इंकार कर दिया। और क्योंकि प्रियंका को ये बात कहने वाले डायरेक्टर इंडस्ट्री का जाना माना फिल्ममेकर का था इसलिए प्रियंका को और दूसरे 10 बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने जब इस इंडस्ट्री में कदम रखा था तक वह महज 17 साल की थीं। इसलिए मैं हर वक्त प्रियंका के साथ रहती थी। एक दफा एक डायरेक्टर ने प्रियंका को फिल्म की कहानी सुनाने के लिए बुलाया। मैं भी प्रियंका के साथ मौजूद थी, लेकिन डायरेक्टर ने प्रियंका से कहा कि वह फिल्म की कहानी उसे अकेले में ही सुनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह ये कहानी मेरे सामने नहीं सुना सकते। इस बात पर प्रियंका ने साफ कह दिया कि जो ऐसी कहानी है जिसे मेरी मां नहीं सुन सकती तो ये वो फिल्म है जिसमें मैं काम नहीं कर सकती।