दुबई पहुंची ऑरेंज ब्लेजर ड्रेस में प्रियंका ने दिखाया स्टाइलिश लुक, लेटेस्ट तस्वीरों में फ्लाॅन्ट की ज्वैलरी

11/9/2021 12:58:21 PM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के लिए पहचानी जाती हैं। प्रियंका के दीवाली लुक ने तो हर तरफ सुर्खियों बटोरी। वहीं अब दीवाली के शानदार सेलिब्रेशन के बाद पीसी दुबई पहुंच गई हैं।

दुबई से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। शेयर की तस्वीरों में प्रियंका ऑरेंज कलर की ब्लेजर ड्रेस में स्टाइलिश  लग रही हैं।

इस ड्रेस के साथ एक शोल केप अटैच है। पीसी ने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस, डैंगलिंग इयररिंग्स और एक ब्रेसलेट से कंप्लीट किया था। साइड-स्वेप्ट ओपन ट्रेस, मौवे लिप शेड, ग्लोइंग स्किन, ब्लश गाल और मस्कारा से सजी लैशेज ने देसी गर्ल की ग्लैम को पूरा किया।

काम की बात करें तो प्रियंका के पास सिटाडेल, द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स, टेक्स्ट फॉर यू और मिंडी कलिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी पाइपलाइन में है। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की जी ले जरा में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma