लॉन्च इवेंट में छाया प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमर का जादू, व्हाइट गाउन और हाई बन में स्टाइलिश दिखीं ग्लोबल एक्ट्रेस

11/10/2021 11:48:16 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह अपनी बैक-टू-बैक तस्वीरों से लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक बार फिर देसी गर्ल ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दुबई में एक इतालवी लग्जरी ब्रांड बुलगारी के लॉन्च इवेंट में भाग लिया, जहां वो अपने लुक से सबको मात देती नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने इवेंट की कई खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा व्हाइट गाउन में गॉर्जियस दिखीं। इस लुक को उन्होंने हाई बन और गोल्ड-व्हाइट असेसरीज के साथ कंप्लीट किया।

ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।इवेंट में एक्ट्रेस स्माइलिंग फेस के साथ गेस्ट्स के साथ खूब पोज दे रही हैं।


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कीनू रीव्स स्टारर द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन की टेक्स्ट फॉर यू और रूसो ब्रदर्स की सिटाडेल के भी है।  

Content Writer

suman prajapati