टोरंटो इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में छाईं प्रियंका, बैकलेस गाउन में दिखीं स्टनिंग

9/14/2019 9:58:26 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शुक्रवार को टोरंटो इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस फेस्टिवल में प्रियंका की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रीमियर लाॅन्च होगा। इस प्रीमियर में फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची। हालांकि यहां जायरा वसीम नहीं दिखाईं दीं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

हाल ही में प्रीमियर की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में पीसी बैकलेस व्हाइट एंड ब्लैक गाउन में स्टनिग दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

रेड कार्पेट पर पीसी ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। तस्वीरों में प्रियंका का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

बता दें कि प्रियंका अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

प्रियंका की ड्रेसिंग ये बताती है कि कुछ भी करने के लिए जज्बा होना चाहिए। वह अपने फैशनेबल लुक्स, स्टाइलिश अंदाज के लिए तो ग्लोइबल आइकन के नाम से फेमस हैं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

'फैशन आइकॉन' प्रियंका अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

फिल्म की बात करें यह मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थीं, ज‍िसकी वजह से 2015 में उनका न‍िधन हो गया था।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

आयशा ने टॉक शोज में व्‍याख्‍यान द‍िए और फेमस हो गई थीं।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

यह फ‍िल्‍म कई मायनों में बेहद खास है। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद ये प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म है। वहीं इस फिल्म से जुड़ा दूसरा फैक्ट ये है कि ये जायरा वसीम की आखिरी बॉलीवुड फिल्म है।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा ने कुछ समय पहले ही धर्म को वजह बताकर फिल्मों से किनारा किया। शोनाली बोस ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्‍कर सैफ अली खान की 'लाल कप्‍तान' से होगी। 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर
पीसी के काम की बात करें तो प्रियंका नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगी।इसमें वह पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है। इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। इसके अलावा प्रियंका हाॅलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ भी नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News