घुटने में चोट के बावजूद रैप-अप पार्टी में प्रियंका की मस्ती, शाॅर्ट ड्रेस में दिखा स्टनिंग लुक

6/12/2019 8:51:36 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर टॉप की फैशन आइकन हैं। वह अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। मंगलवार रात एक बार फिर प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज देखा गया। दरअसल, प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।

हाल ही में इसकी रैप अप पार्टी रखी गई, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू पहुंचीं थीं। यहां प्रियंका के रोहित सराफ, जायरा वसीम, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रॉनी स्क्रूवाला जैसे सितारे नजर आए। 

पार्टी में प्रियंका शाॅर्ट व्हाइट शर्ट ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को नैचुरल रखा। इस लुक के साथ वह मंगलसूत्र फ्लांट करती नजर आईं।

हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को खुला रखा था। ड्रेस के साथ पीसी ने येलो पीप टो बूट्स कैरी किए, जो उनकी आउटफिट को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट दे रहे थे।

इस दौरान हमारी नजर प्रियंका के घुटने पर लगी बैंडेज पर गई।जिसे देखकर लग रहा था कि उन्हें शायद चोट लगी है हालांकि फिर भी पार्टी में प्रियंका की एनर्जी देखने लायक थी।

प्रियंका यहां पूरी टीम के साथ काफी मस्ती करती दिख रही थीं। बता दें कि द स्काई इज पिंक में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे, हालांकि इस रैप अप पार्टी में फरहान कहीं नजर नहीं आए।

प्रियंका ने मीडिया को हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

प्रियंका ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा। उन्होनें लिखा- 'यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा।

सिर्फ इसलिए नहीं कि यह फिल्म सिदार्थ राय कपूर और रोनी की है बल्कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और इस फिल्म में मुझे खास किरदार करने का मौका मिला।

फरहान अख्तार को थैंक्यू बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि फरहान जैसा अमेजिन को-स्टार के साथ मैं बार-बार काम करना चाहूंगी।'

फिल्म की बात करें तो यह एक असली कहानी पर आधारित है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग मार्च में खत्म की जा चुकी है। वहीं गानों की शूटिंग अभी की जा रही है।

Smita Sharma