मेगन मार्कल के बेबी शावर में नहीं पहुंची थीं प्रियंका, लॉस एंजेलिस में हुईं स्पॉट

2/22/2019 12:14:47 PM

मुंबई: ब्रिटिश राजघराने की बहू मेगन मार्कल इसी साल अप्रैल महीने में मां बनने वाली हैं। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल बेबी शावर सेलीब्रेट करने न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इस कपल ने बेबी शावर में केवल नजदीकी दोस्तों को बुलाया हुआ था।

हाल ही में बेबी शॉवर के बाद मेगन अपने करीबी दोस्तों के साथ डिनर और शॉपिंग एंजॉय करती दिखाई दीं, लेकिन इस दौरान उनकी खास दोस्त प्रियंका चोपड़ा कहीं नजर नहीं आईं। मेगन की बेबी शॉवर सेरेमनी होटल मार्क में आयोजित की गई थी। 

इस बेबी शावर पार्टी में जेसिका मुलरोनी, डिजायनर मीशा नोनू, उनके को- स्टार एबीगैल स्पेंसर और एस टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स न्यूयॉर्क पहुंच चुके थे।

अपने दोस्तों के साथ मेगन की डिनर और शॉपिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

प्रिंस हैरी और उनकी बहन इस बेबी शॉवर में शामिल नहीं हुए। लेकिन कहा जा रहा है कि वे यूके में एक और बेबी शॉवर सेरेमनी आयोजित करेंगे।

मेगन-प्रिंस की शादी में पहुंची थीं प्रियंका

प्रियंका और मेगन अच्छी दोस्त हैं। मेगन और प्रिंस की रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की थी। हालांकि उसके बाद से मेगन मार्कल और प्रियंका की मुलाकात नहीं हुई है। माना ये जा रहा था कि मेगन के बेबी शावर पार्टी में शरीक होने प्रियंका चोपड़ा पहुंचेंगी लेकिन वो नहीं पहुंचीं।

लॉस एंजेलिस में स्पॉट हुईं प्रियंका 

इसी बीच गुरुवार को प्रिंयका लॉस एंजेलिस स्पॉट की गईं। इस दौरान वह बिना कोट के साथ ब्लैक स्वैट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

ब्लैक आउटफिट के साथ उन्होंने हैंड बैग कैरी किया था। इस दौरान प्रियंका मीडिया कैमरा को पोज देने के मूड में नहीं दिखी। हाथ में कॉफी का गिलास लिए हुए अपने ध्यान में नजर आईं। 

Neha