प्रिंस-मेघन के रिसेप्शन में प्रियंका का दिखा प्रिंसेस लुक, अॉफ शोल्डर गाउन में ढा रही हैं कहर

5/20/2018 5:12:56 PM

लंदन: ब्रिटिश रॉयल कपल प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल 19 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे। वहीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनको इस शाही शादी का खास न्यौता मिला था जोकि प्रिंसेस से कम नजर नहीं लग रही थी।

हाल ही में दोनों की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका का अंदाज काफी शाही था। 

इस दौरान प्रियंका अॉफ शोल्डर गोल्डन शि‍मर गाउन पहने हुए किसी अपसरा से कम नही लग रही हैं।

उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं जिसको उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

उनकी इस ड्रैस को डियॉर ब्रांड ने डिजाइन किया है।

वहीं गाउन के साथ लाइट मेकअप और वेवी ओपन हेयरस्टाइल प्रियंका के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। अपनी दोस्त मेगन की शादी में शामिल होने लंदन पहुंची थीं।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मेगन और प्रिंस को शादी की शुभकामनाएं दी। प्रियंका ने इस रॉयल कपल के लिए एक पोस्ट लिखा और इस पोस्ट को 9 घंटे के भीतर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि बता दें कि मेघन मार्कल प्रिंस हैरी की शाही शादी के बारे में बात करें तो उनकी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के खास इंतजाम किए गए। शादी के स्टेज पर फूलों की सजावट से लेकर खानपान तक सबकुछ एकदम खास था।

शादी की तैयारियों के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। बताया जा रहा है कि शादी में 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का खर्च किए गए।

खबरों के मुताबिक शादी में 27 लाख डॉलर (करीब 18.9 करोड़ रुपये), सुरक्षा पर लगभग 4 करोड़ डॉलर का खर्च किए गए थे। 

Punjab Kesari