फ्लोरल प्रिंट पैंट सूट में प्रियंका का गाॅर्जियस लुक, मुंबई की सड़कों पर यूं दिए पोज

10/5/2019 3:49:15 PM

मुंबई: इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस 3 साल बाद बाॅलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से कमबैक कर रही हैं। पीसी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

इस दौरान पीसी अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें भी बटोर रहीं हैं। उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका फ्लोरल प्रिंट पैंट सूट में गाॅर्जियस दिखीं। ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक,शेड्स और बन उनके लुक को और भी परफेक्ट बना रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने ब्लैक हील्स पेयर किए थे। प्रियंका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। पीसी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी लीड रोल में नजर आएंगे।फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है। यह गुरूग्राम की लड़की आयशा चौधरी की सच्ची कहानी है। 'द स्काई इज़ पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म 11 अक्टबूर को रिलीज होगी। 

Smita Sharma