इंटरनेट पर छाईं प्रियंका की लेटेस्ट तस्वीरें, येलो गाउन में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देख धड़क जाएगा जिया

12/3/2022 5:04:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत तक ही सीमित हैस बल्कि दुनिया भर में उनके फैन हैं। उन्होंने अपने काम और अलग ही अंदाज से खुद को साबित किया है। यही वजह है कि फैंस उन पर ताबड़तोड़ प्यार लुटाते हैं। इन दिनों पीसी रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक का जलवा बिखेर रही हैं। वहां से अपने लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं।


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में प्रियंका का येलो लुक देखने को मिल रहा है। सिल्क गाउन को उन्होंने मैचिंग कलर की फ्लोर-लेंथ जैकेट के साथ लेयर किया है। इसके साथ नेक पर खूबसूरत नेकलेस और हाथ में ब्रेसलेट उनके लुक को चार-चांद लगा रहे है। मिनिमल मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट करती एक्ट्रेस का हुस्न देखते ही बन रहा है।


एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड सीरीज Citadel में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी है। इसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।  

Content Writer

suman prajapati