ऑल ब्लैक लुक में प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज, को-स्टार्स के साथ यूं दिए पोज

10/4/2019 11:59:06 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान पीसी अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें भी बटोर रहीं हैं। उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में पीसी ब्लैक क्राॅप टाॅप और प्लाजो में स्टाइलिश दिखीं। ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक उनके लुक को और भी परफैक्ट बना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स कैरी की थीं। इस दौरान उनके साथ उनके को-स्टार रोहित सराफ और फराहन अख्तर भी मौजूद थे।  प्रियंका ने  स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। पीसी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी लीड रोल में नजर आएंगे।फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है। फिल्म 11 अक्टबूर को रिलीज होगी। यह गुरूग्राम की लड़की आयशा चौधरी की सच्ची कहानी है। 'द स्काई इज़ पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया है। आइए डालते हैं प्रियंका की तस्वीरों पर एक नजर...

Priyanka Chopra Image

Priyanka Chopra Photo
 

Priyanka Chopra Latest Pics

Priyanka Chopra ka Photo

प्रियंका चोपड़ा फोटो 

प्रियंका चोपड़ा इमेज

 

Smita Sharma