वतन वापसी:  MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई पहुंचीं Priyanka, ऑल ब्लैक लुक में दिखीं स्टनिंग

10/27/2023 11:56:06 AM

मुंबई:  प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री  में सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। न केवल बॉलीवुड में बल्कि उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का ढंका मचाया। एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस होने की वजह से पीसी को अक्सर कहीं-ना कहीं जाना पड़ता है खासकर मुंबई और  LA में अपने घर के बीच। अब एक बार फिर प्रियंका अपने होमटाउन  मुंबई आईं। प्रियंका यहां Jio MAMI महोत्सव की भव्य उद्घाटन के लिए आईं हैं।

27 अक्टूबर, 2023 की सुबह, प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो पीस ने एयरपोर्ट के लिए ऑल  ब्लैक लुक को चुना।  

ब्लैक क्रॉप टॉप और जॉगर्स के साथ मैचिंग श्रग पीसी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 'बर्फी' एक्ट्रेस ने अपने शानदार एयरपोर्ट लुक को एक स्टेटमेंट नेकलेस, फ्री हेयरडू, डेवी मेकअप और काले स्नीकर्स से कंप्लीट किया है।

बता दें कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस ही शिफ्ट हो गईं। निक जोनस और मालती के साथ वह यहीं रहती हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma