ट्रांसपेरेंट ड्रेस में परियों सी हसीन लगीं प्रियंका चोपड़ा, पूल किनारे गजब पोज देकर बना लिया फैंस को दीवाना

3/10/2023 1:22:27 PM

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने काम और हुस्न का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। वह अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कर अक्सर फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। अब हाल ही में मिसेज जोनास ने अपनी कुछ लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस पीसी की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर की ट्रांसपैरेंट आउटफिट में गॉर्जियस लग रही हैं।

 

थाई स्लिट लॉन्ग स्कर्ट के साथ एक्ट्रेस ने ब्रालेट पहनी है, जिसकी फरी स्लीव्स उनके लुक को लाजवाब बना रही हैं।

 

इस लुक को प्रियंका ने ट्रांसपेरेंट हाई हील से कंप्लीट किया है। न्यूड मेकअप और खुले बालों में उनकी ब्यूटी देखते ही बन रही है।

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "ऑस्कर में साउथ एशियन एक्सिलेंस."  


काम की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सिटाडेल का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इस फिल्म में प्रियंका एक्शन सीन करती नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

Content Writer

suman prajapati