ऑफ शोल्डर ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं प्रियंका चोपड़ा, पति की गलत उम्र बताने पर हुईं थीं ट्रोल

9/4/2019 1:53:36 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयाॅर्क में हैं। आए दिन पीसी की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में देसीगर्ल की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में 37 की प्रियंका फ्लाॅरल ऑफ शोल्डर ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

क्वांटिको स्टार ने फ्लोरल प्रिंट पैटर्न वाली स्कर्ट के साथ सिल्क और लेस की चोली पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर पहना था। फुटविअर की बात करें तो उन्होंने व्हाइट बैली पेयर की थी।

मिनिमल मेकअप, बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। इसके साथ उन्होंने शेड्स और बैग कैरी किया था। पीसी के ओवरऑल लुक की बात करें तो वह एकदम जबरदस्त था।

क्वांटिको स्टार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

पति की गलत उम्र बताने पर हुईं ट्रोल

बता दें कि पीसी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल साइट ट्रोल होती हैं। लेकिन इस बात वह पति गलत उम्र बताने पर ट्रोल हुईं हैं।

 

दरअसल, हाल ही में उन्होंने निक की तस्वीर शेयर करते हुए-'मुझे आप पर बेहद गर्व है। सिर्फ 27 साल की उम्र में आप इतने आलिशान टकीला विला के मालिक हैं। प्रियंका का पति के लिए प्यारा सा पोस्ट तो ठीक था लेकिन सोशल मीडिया पर एक नए बवाल ने जन्म ले लिया।

पोस्ट देखते ही यूजर्स ने रिएक्शन देने शुरू किये। कई इंस्टा यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया कि निक अभी 27 के नहीं, बल्कि सिर्फ 26 साल के हैं। निक की गलत उम्र बताने के बाद प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया गया।

एक यूजर्स ने प्रियंका के लिए लिखा कि 'तुम उसे डिजर्व भी नहीं करती'। तुम्हें उसकी सही उम्र भी पता नहीं।' वहीं निक ने पीसी की टांग खींचते हुए मजेदार मीम शेयर किया हालांकि इस तस्वीर के जरिए उन्होंने ट्रोलर्स को भी जबाव दिया। 

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हाॅलीवुड काॅमेडी फिल्म में दिखेंगी। इसमें उनके साथ हाॅलीवुड स्टार मिंडी कलिंग हैं। यह फिल्म अक्टूबर में रिलजी होगी। इसके अलावा प्रियंका बाॅलीवुड फिल्म 'स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर हैं।

Smita Sharma