ब्लैक साड़ी... डायमेंड ब्रैसलेट...मां बनने के बाद पहली बार इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक ने लूटी महफिल

3/26/2022 3:10:58 PM

लंदन: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि प्रियंका अपने सार्टोरियल फैशन चॉइस से हमेशा सभी को इंप्रेस करती हैं। रेड कार्पेट लुक हो या कैजुअल कम्फर्टेबल लुक उनके वॉर्डरोब में हर तरह की ड्रेस देखने को मिल जाएगी। वहीं एक बार फिर प्रियंका अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं। मौका था प्री ऑस्कर सेरेमनी का।

सरोगेसी से मां बनने के बाद पहली बार किसी इवेंट में पहुंची प्रियंका हर किसी को अपनी तारीफ करने के लिए मजबूर करती नजर आईं।प्री ऑस्कर सेरेमनी में पहुंची प्रियंका ने अपने देसी लुक के साथ बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया है कि बस चारो तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। लुक की बात करें तो प्रिंयका ब्लैक कलर सी साड़ी में स्टाइलिश अंदाज कैरी कर पार्टी में पहुंची।

इस ऑल ब्लैक कलर की साड़ी पर सिकुइंस का वर्क है। वहीं बॉर्डर पर मैचिंग के ब्लैक कलर से क्रोचेट का काम किया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहन रखा है।  इसके साथ ही प्रियंका ने इस साड़ी को समेटकर पूरी तरह से कंधे पर रखा, जिससेउनकी स्लिम वेस्ट आसानी से फ्लांट हो रही है। 

ओवरऑल लुक की तो प्रियंका ने विंग्ड आईलाइनर के साथ ही ब्राउन शेड के लिपकलर के साथ इस लुक को पूरा किया है। वहीं बालों को विंटेज लुक में कर्ली और साइड पार्टीशन के साथ लॉक किया। एक्सेसरीज में ईयरिंग्स और डायमंड ब्रे ब्रेसलेटू पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। बुल्गारी ब्रांड के हैवी डायमंड ब्रेसलेट पर सबकी नजर थम गईं। इस ब्रेसलेट की कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 20,90,000 रुपए है। 

प्रियंका ने टीवी शो 'क्वांटिको' से ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहचान बनाई, जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। उन्होंने 2017 की फिल्म 'बेवॉच' के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म में उन्होंने राइवल रोल किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका हॉलीवुड फिल्में 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। बाॅलीवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में काम कर रही हैं। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 

Content Writer

Smita Sharma