''मैट्रिक्स'' के प्रीमियर पर शिमरी थाई हाई स्लिट गाउन में प्रियंका ने जमाई धाक, तस्वीरों पर आ जाएगा आपका भी दिल

12/20/2021 1:53:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लेटेस्ट लुक से लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में प्रियंका फिर अपनी अगली हॉलिवुड फिल्म मैट्रिक्स 'The Matrix Resurrections' के प्रीमियर में खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वो सिल्वर कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद कातिलाना लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी हैं।

 

नेक पर ड्रेस से मैचिंग नेकलेस उनके लुक का अट्रैक्शन पॉइंट बना हुआ है। इस लुक को पीसी ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया हुआ है।

 

ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।


ग्रीन कार्पेट पर कैमरे के सामने दिलकश पोज देते हुए प्रियंका अपनी खूब धाक जमा रही है और साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार्स से गले मिलते हुए की तस्वीरें भी शेयर कीं।

 

बता दें, प्रियंका की ये हॉलीवुड फिल्म ‘The Matrix Resurrection’ बहुत जल्द यानी 22 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।
 

Content Writer

suman prajapati