इस क्वीन से इंस्पायर्ड था प्रिंयका चोपड़ा का लुक, इंडिया में हुई ट्रोल

5/8/2019 12:50:25 PM

मुंबई: मेट गाला 2019 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला 2019 में प्रियंका पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची। शादी के बाद यह प्रियंका और निक का पहला मेट गाला इवेंट था। प्रियंका के लुक की बात करें तो इस दौरान वह सॉफ्ट पेस्टल कलर के गाउन में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

 

 

यह गाउन थाई-हाई स्लिट था, जिसके कई कट्स के साथ फैदर लगा हुआ था। अपने इस लुक को लिए पीसी काफी ट्रोल भी हुई।

 

 

मगर जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका का ये अवतार हॉलीवुड फिल्म 'ऐलिस इन वंडरलैंड' के करेक्टर 'द मैड हैटर' और रैड क्वीन से इंस्पायर्ड था। जैसा फिल्म में इस हैटर का लुक था, वैसे ही पीसी का मेट गाला में लुक था। 

 


काम की बात करें प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे।
 

 

करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया और ये आरएसवीपी और रॉय कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।
 

 

Spot the difference 😂😂 #PriyankaChopra #MetGala #MetGala2019 #hairstyle pic.twitter.com/VtRopxEv2c

— Fahad Khan (@fahaddkhann) May 7, 2019

Konika