ऑल व्हाइट अटायर में प्रियंका का cool अंदाज, चेहरे पर काला चश्मा लगाए यूं दिए पोज

6/29/2021 2:54:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने ही अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से वह अपने पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच फिर एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड और कूल अंदाज की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

PunjabKesari


दरअसल, हर साल 28 जून को सड़कों पर LGBTQ (लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर) समुदाय के अधिकारों के समर्थन और उनकी पहचान का जश्न मनाने बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर Gay Pride Parade के लिए एकत्रित होते हैं।

 

PunjabKesari

 

इस बार भी न्यूयॉर्क में प्राइड परेड देखने को मिला है, जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई। इस दौरान की उनकी कोई झलक तो सामने नहीं आई, लेकिन प्राइड परेड के लिए तैयार होकर उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 

 

PunjabKesari


इस खास मौके पर शामिल होने के लिए प्रियंका ने ऑल व्हाइट लुक चुना था। व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग साइड स्लिट स्कर्ट पहन में एक्ट्रेस परफेक्ट लग रही हैं। इस लुक को एक्ट्रेस ने वॉच, हूप ईयरिंग्स और ब्रेसलेट से कंप्लीट किया हुआ है। 

 

PunjabKesari


प्रियंका के इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें,  इससे पहले प्रियंका ने अपने 'सोना रेस्टोरेंट' की कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह देसी खाने का लुत्फ उठाती नजर आईं थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News