लाइव सेशन के दौरान पति निक संग प्रियंका का लिपलाॅक, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

3/13/2021 11:16:33 AM

 लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है।दोनों के बीच बॉन्डिंग भी कमाल की है। इस कपल को निकयंका नाम से बुलाया जाता है। कपल भी आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करता रहता है।कपल की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती है।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का Kiss वाला वीडियो खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल, गुरुवार को निक जोनस ने लाइव आकर अपने नए गाने 'स्पेसमैन' के म्यूजिक वीडियो को लॉन्च किया। इस लाइव सेशन में प्रियंका भी आती हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं निक अपना लाइव वीडियो कर रहे थे तभी प्रियंका चोपड़ा आती हैं और कैमरे की ओर देखते हुए वे हाय बोलती हैं। इसके बाद वह निक को किस करती हैं।

प्रियंका और निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइव वीडियो के दौरान जब प्रियंका आती हैं तो निक कहते हैं-'वो मेरे इस म्यूजिक वीडियो की प्रेरणा हैं और मेरी जिंदगी में होने वाली हर चीज की प्रेरणा हैं।'

निक जोनस केम्यूजिक वीडियो 'स्पेसमैन'  में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।प्रियंका इन दिनों वह अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' और नए रेस्टोरेंट 'सोना' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

काम की बात करें तो प्रियंका अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं, जिसमें उन्होंने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए हैं। फिल्मों की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आईं थीं। 


 

Content Writer

Smita Sharma